HomeLocalनवविवाहिता की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

गाजीपुर – सैदपुर क्षेत्र में सोमवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। होलीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय बिंदु यादव का शव दो हिस्सों में कटा हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बिंदु की शादी करीब ढाई साल पहले फुलवारी कला गांव के महेंद्र यादव से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया था, जो समय के साथ बढ़ता गया। करीब 10 दिन पहले पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश भी हुई, लेकिन विवाद सुलझ नहीं सका।

ग्रामीणों के अनुसार, बिंदु ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मृतका अपने पीछे डेढ़ साल की बेटी को छोड़ गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना की सच्चाई स्पष्ट होगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments