HomeEducationब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम सम्पन्न, शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर

गाजीपुर – बिरनो बीआरसी परिसर में समग्र शिक्षा अभियान के तहत ग्राम प्रधानों व शिक्षकों का ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम स्थानीय बीआरसी परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजन सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरनो की छात्राओं ने शिक्षिकाएं उषा यादव एवं पुष्पा ठाकुर के निर्देशन में स्वागत गीत व नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया।

इस अवसर पर राजन सिंह ने शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि डीबीटी के माध्यम से छात्रों को यूनिफॉर्म व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और विद्यालयों के सभी मानकों को पूरा किया जाए। उन्होंने बीआरसी परिसर में पेयजल प्लांट लगवाने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम में हरिओम यादव, राजेंद्र यादव पप्पू प्रधान, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान, धनंजय प्रजापति, सुरेश यादव, सुप्रिया जायसवाल, कमलेश यादव, अमरनाथ यादव, चंद्रकांत तिवारी, रामजी विश्वकर्मा,बृजेश मिश्रा, संतोष चौहान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिन्हाज आलम तथा संचालन नागेंद्र यादव ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments