HomeEducationपीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों की शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में खुशी...

पीजी कॉलेज मलिकपुरा के चार प्राध्यापकों की शैक्षणिक पदोन्नति, महाविद्यालय में खुशी की लहर

एकेडमिक लेवल-10 से लेवल-11 में हुआ उन्नयन, प्राचार्य और आईक्यूएसी टीम के प्रयासों की हुई सराहना

गाजीपुर। पीजी कॉलेज मलिकपुरा के लिए गौरव और हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय के चार प्राध्यापकों की शैक्षणिक पदोन्नति की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। एकेडमिक लेवल-10 से एकेडमिक लेवल-11 में पदोन्नति होने से महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि को महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
पदोन्नति प्राप्त करने वाले प्राध्यापकों में राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. शिव प्रताप यादव, मनोविज्ञान विभाग की डॉ. पूजा साहू, हिंदी विभाग के डॉ. अनुज कुमार सिंह तथा समाजशास्त्र विभाग के डॉ. दीपक कुमार यादव शामिल हैं। चारों प्राध्यापकों ने अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और शिक्षण कार्य के आधार पर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस पदोन्नति प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह तथा आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के प्रभारी प्रो. चंद्रभान सिंह और उनकी पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आवश्यक अभिलेखों के संकलन, परीक्षण और निर्धारित प्रक्रिया को पूरा कराने में टीम ने सक्रियता दिखाई।
इस अवसर पर प्राध्यापकों ने प्राचार्य और आईक्यूएसी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्थान के अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग और मार्गदर्शन से पदोन्नति की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो सकी।
महाविद्यालय परिवार ने चारों प्राध्यापकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षकों का शैक्षणिक उन्नयन संस्थान की गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को मजबूत करता है। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। महाविद्यालय में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments