HomeCrimeगाजीपुर में गैस एजेंसी पर युवक की चप्पलों से पिटाई, आरोपी भावी...

गाजीपुर में गैस एजेंसी पर युवक की चप्पलों से पिटाई, आरोपी भावी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद स्थित एक गैस एजेंसी पर युवक की चप्पलों से पिटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़ा था, तभी एजेंसी के कर्मचारियों से उसकी कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर एजेंसी से जुड़े मनीष साहू ने युवक को सरेआम चप्पलों और जूतों से पीट दिया। घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष साहू सपा विधायक जय किशुन साहू के भतीजे हैं और जखनिया क्षेत्र से भावी ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी भी बताए जा रहे हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। सैदपुर से विधायक अंकित भारती ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की।

हालांकि पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि पीड़ित युवक दलित वर्ग से नहीं बल्कि अन्य वर्ग से संबंधित है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments