Wednesday, August 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarजूनियर बालिका फुटबॉल टीम चयन ट्रायल छह अगस्त को, इच्छुक खिलाड़ी करें...

जूनियर बालिका फुटबॉल टीम चयन ट्रायल छह अगस्त को, इच्छुक खिलाड़ी करें प्रतिभाग

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए गाजीपुर जनपद की टीम के चयन हेतु जिला स्तरीय ट्रायल 6 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 10 से 17 अगस्त तक स्पोर्ट्स स्टेडियम अमेठी में आयोजित होगी, जिसके लिए जनपद की टीम का चयन किया जाना है।

जिला स्तरीय चयन ट्रायल 6 अगस्त को सुबह 10 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार में होगा। इच्छुक बालिका खिलाड़ी सुबह 9:30 बजे तक अपनी प्रविष्टि दर्ज करा सकती हैं। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी 7 अगस्त को सुबह 9 बजे डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिगरा (वाराणसी) में आयोजित मंडलीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाली सभी खिलाड़ियों को अपने साथ फोटोयुक्त पात्रता प्रमाण पत्र, प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा सीआरएस आईडी लाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।

उन्होंने बताया कि जूनियर बालिका फुटबॉल वर्ग में वही खिलाड़ी पात्र होंगी, जिनकी जन्मतिथि 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2012 के बीच हो। खिलाड़ियों से समय से उपस्थित होकर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ट्रायल में भाग लेने की अपील की गई है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके। जिला क्रीड़ा विभाग ने अधिक से अधिक प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button