HomePARDAFHAAS BREAKINGरायपुर में जल जीवन मिशन कार्य का अवर अभियंता ने किया निरीक्षण

रायपुर में जल जीवन मिशन कार्य का अवर अभियंता ने किया निरीक्षण

गाजीपुर । गुरुवार को जल निगम के अवर अभियंता अभय श्रीवास्तव ने बिरनो क्षेत्र के रायपुर गांव में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने योजना की प्रगति और गुणवत्ता की विस्तार से समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अभय श्रीवास्तव ने निर्माण कार्यों में प्रयुक्त सामग्री जैसे ईंट, बालू और सीमेंट की गुणवत्ता का जायजा लिया। इसके साथ ही पंप हाउस, बाउंड्रीवाल, गेट सोलर सिस्टम और पाइप लाइन बिछाने के लिए किए गए खुदाई मार्ग की मरम्मत की स्थिति की भी जांच की गई।
अवर अभियंता ने बताया कि जल जीवन मिशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के हर घर तक स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments