HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज़, नेहरू स्टेडियम में होगा...

गाजीपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज़, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

गाजीपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 15 से 21 जून तक चलने वाले योग सप्ताह की तैयारियों की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने बताया कि योग दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के प्रमुख चौराहों पर होर्डिंग व बैनर लगाए जाएंगे। उन्होंने पंचायती राज, ग्राम विकास, समाज कल्याण, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को शासनादेश के अनुसार योग सप्ताह एवं योग दिवस का आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।मुख्य कार्यक्रम 21 जून को नेहरू स्टेडियम, गाजीपुर में आयोजित होगा। इसके साथ ही तहसील, ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर पर भी क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। सामूहिक योगाभ्यास सुबह 6 बजे से होगा।योग कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, आयुष चिकित्सालय, अमृत सरोवर, नदियों, झीलों, पर्यटन स्थलों सहित ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थलों पर भी आयोजन किए जाएंगे।बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग, सूर्या फाउंडेशन, हार्टफुलनेस, गायत्री परिवार जैसी स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ अपर जिलाधिकारी, एसपी सिटी, जिला विकास अधिकारी, सीएमओ समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। योग दिवस को इस वर्ष “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” थीम के तहत मनाया जाएगा।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments