HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: विद्युत पोल में करंट आने से शौच को निकले युवक की...

गाजीपुर: विद्युत पोल में करंट आने से शौच को निकले युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुहम्मदपुर गांव में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में 29 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक मिथिलेश चौहान शौच के लिए घर से बाहर निकला था, तभी सड़क किनारे लगे विद्युत पोल में करंट की चपेट में आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विद्युत पोल में लगे छरकी में करंट दौड़ रहा था, जिसकी चपेट में आते ही मिथिलेश मौके पर ही गिर पड़ा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।सूचना पाकर बिरनो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई शैलेश चौहान की तहरीर पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।मृतक मिथिलेश चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और उसकी शादी मात्र एक वर्ष पूर्व सुषमा देवी से हुई थी। हादसे के बाद पत्नी सुषमा, मां मेवाती देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments