Monday, June 29, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, बिरनो के थानाध्यक्ष...

गाजीपुर एसपी डॉ. ईरज राजा ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, बिरनो के थानाध्यक्ष बने पन्नेलाल यादव

गाजीपुर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सोमवार को थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार 11 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। सभी अधिकारियों को बिना विलंब अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

तबादला सूची में बिरनो थाना सबसे अधिक चर्चा में रहा। प्रभारी निरीक्षक सादात रहे निरीक्षक पन्नेलाल यादव को बिरनो का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं बिरनो के थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह को प्रभारी स्वाट टीम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मरदह की प्रभारी निरीक्षक श्रीमती तारावती यादव को सादात का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि शादियाबाद के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय को मरदह भेजा गया है।

अन्य तबादलों में उपनिरीक्षक बागीश विक्रम सिंह को दुल्लहपुर से शादियाबाद, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मुहम्मदाबाद, निरीक्षक विरेन्द्र प्रताप को मुहम्मदाबाद से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वाचक, उपनिरीक्षक बासुदेव प्रसाद को बहरियाबाद, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता को भुड़कुड़ा में वरिष्ठ उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय को दुल्लहपुर तथा उपनिरीक्षक रोहित कुमार मिश्रा को भांवरकोल का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल आदेश का अनुपालन करते हुए नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button