HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर - परिवार परामर्श केंद्र ने पति-पत्नी विवाद के 9 मामलों का...

गाजीपुर – परिवार परामर्श केंद्र ने पति-पत्नी विवाद के 9 मामलों का निपटारा किया

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से जुड़े कुल 9 मामलों की सुनवाई हुई।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस सत्र में 3 मामलों में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता से विवाद का समाधान हुआ और खुशी-खुशी विदाई करवाई गई। 2 मामलों में एक पक्ष की अनुपस्थिति के कारण अगली तिथि निर्धारित की गई, जबकि 3 मामलों में मध्यस्थता जारी रहने के चलते अगली सुनवाई तय की गई। 1 मामले में कानूनी सलाह देकर मामला बंद कर दिया गया।इस प्रक्रिया में महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, मुख्य आरक्षी सुनीता गिरी, आरक्षी रोली सिंह, रागिनी चौबे और महिला होमगार्ड विमला व ऊर्मिला गिरी समेत अन्य सहयोगियों ने अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments