HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: बिरनो ब्लॉक परिसर में 35 साल बाद विकास कार्य तेज, 28...

गाजीपुर: बिरनो ब्लॉक परिसर में 35 साल बाद विकास कार्य तेज, 28 मार्च को एमएलसी करेंगे अनावरण

गाजीपुर – बिरनो ब्लॉक परिसर में लगभग 35 वर्षों बाद विकास कार्यों को गति दी गई है। वर्तमान ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने परिसर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य शुरू किए हैं, जिनका अनावरण 28 मार्च को एमएलसी विशाल सिंह चंचल द्वारा किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए और परिसर में किसी भी प्रकार की गंदगी न हो। उन्होंने कहा कि परिसर की स्वच्छता की जिम्मेदारी सभी क्षेत्रवासियों की होगी, जिससे एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाया जा सके।

ब्लॉक परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य, एसीपी कार्य और वृहद वृक्षारोपण सहित कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। अनावरण कार्यक्रम के दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ क्षेत्र के ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और सम्मानित नागरिकों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने बताया कि यह विकास कार्य ब्लॉक क्षेत्र के आम जनमानस के लिए एक नई प्रेरणा बनेगा और इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments