HomeCrimeगाजीपुर: साधु का भेष धरकर भीख मांगने पर तीन मुस्लिम गिरफ्तार

गाजीपुर: साधु का भेष धरकर भीख मांगने पर तीन मुस्लिम गिरफ्तार

गाजीपुर: जिले के कासिमाबाद कोतवाली के चौराहे से चंद कदम दूर रसड़ा मार्ग पर स्थित सुकहा गांव में साधु का भेष धरकर भीख मांगना तीन व्यक्तियों को भारी पड़ गया। ग्रामीणों को उनके व्यवहार पर संदेह हुआ, जिसके बाद पूछताछ में पता चला कि ये तीनों मुस्लिम समुदाय के हैं और साधु का वेश बनाकर भीख मांग रहे थे। ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाशी में संदिग्ध कागजात भी मिले।पूछताछ के दौरान तीनों ने भेष बदलकर भीख मांगने की बात स्वीकार की, जिसका वीडियो भी ग्रामीणों ने रिकॉर्ड किया। मामला गंभीर होता देख ग्रामीणों ने तीनों संदिग्धों को पुलिस को सौंप दिया। कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए तीनों व्यक्तियों का नाम सोहराब खां, शहजाद खां, और नियाज़ है, जो अतरसावा थाना दोहरीघाट जनपद मऊ निवासी हैं। इस संबंध में कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों पर भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए 14 दिन के रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments