HomeCrimeगाजीपुर: युवक के मौत पर नया मोड़, प्रेमिका समेत चार अन्य पर...

गाजीपुर: युवक के मौत पर नया मोड़, प्रेमिका समेत चार अन्य पर मुकदमा दर्ज

: :गाजीपुर – करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में ऊंची जाति की लड़की से प्रेम करने के चलते एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक धीरज गुप्ता (21) के बड़े भाई कमलेश कुमार गुप्ता के अनुसार, धीरज का गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रसंग था, जिसे लेकर लड़की के परिवार की ओर से लगातार धमकियां मिल रही थीं।कमलेश ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात, उन्हें धमकी दी गई थी कि यदि धीरज इस रिश्ते से पीछे नहीं हटा, तो इसका अंजाम बुरा होगा। अगली सुबह धीरज को लड़की के घर के बाहर गंभीर अवस्था में पाया गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।भाई के अंतिम संस्कार के बाद, कमलेश ने करीमुद्दीनपुर थाने में लड़की और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments