
गाजीपुर: “ये दिवाली माय भारत के साथ” कार्यक्रम में धूमधाम से चलाया जाएगा स्वच्छता :गाजीपुर – नेहरू युवा केंद्र, माय भारत और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में “ये दिवाली माय भारत के साथ” कार्यक्रम का आयोजन 28 से 30 अक्टूबर तक जनपद में भव्य रूप से किया जाएगा। माय भारत पोर्टल के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य गाजीपुर में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देना है।कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा के लिए संगठन के अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा के नेतृत्व में स्टीमर घाट कार्यालय पर एक बैठक और प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 28 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे नई सब्जी मंडी के पास, 29 अक्टूबर को सिंचाई विभाग चौराहा और लंका मैदान चौराहा पर, और 30 अक्टूबर को पुरानी सब्जी मंडी, चीतनाथ एवं रौजा तिराहा पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान में व्यापार मंडल, ट्रैफिक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का भी सहयोग रहेगा। विजय शंकर वर्मा ने सभी से अपील की कि गाजीपुर को स्वच्छ बनाना हम सभी का कर्तव्य है, जो जन सहयोग से ही संभव है। उन्होंने आम जनता और अपने संगठन के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर इस अभियान में सहयोग दें।इस अवसर पर आयुष्मान भारत के डीसी रजनीश वर्मा, उद्योग मंच के जिला अध्यक्ष रंजन सिंह, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन चंद्र जायसवाल, और अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद ने इस पूरे अभियान को सफल बनाने के लिए जन भागीदारी पर जोर दिया।
