गाजीपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिरनो क्षेत्र के मलेठी मोड़ से क्षेत्रीय ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के नेतृत्व में दर्जनों चार पहिया वाहन और सैकड़ो मोटर साइकिलों पर सवार युवाओं के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाला गया।

इस तिरंगा यात्रा में बिरनो ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद निरंजन राजभर और बिरनो थाना के समीप स्थित कारगिल शहीद कमलेश सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण व गगन भेदी नारों के साथ जय घोश किया गया।तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। यह भव्य तिरंगा यात्रा मलेठी मोड़ से बद्धूपुर, भैरोपुर, ढेबुआ, बिरनो गांव

जयरामपुर , बिरनो थाना, बंतरा , शेखपुर , होते हुए जंगीपुर कृषि मंडी में समापन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष सुनिल सिंह ने कहा कि आज हर व्यक्ति देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है। तिंरगा यात्रा करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति में राष्ट्रवाद की भावना जागृत हो इतना ही नहीं तिंरगा यात्रा से समाज के हर व्यक्ति में ऊर्जा प्राप्त होता है इतना ही नहीं देश के लिए अमर वीर सपूतों को नमन करने का यह एक सुनहरा अवसर भी होता है आज तिरंगा के साथ देश भक्ति गीतों पर जिस प्रकार युवा थीरकते हुए नजर आ रहे हैं इससे यह तो साफ है कि देश में अमर शहीदों के लिए यह यात्रा बड़ी श्रद्धांजलि है।इस यात्रा में कृष्णबिहारी राय, प्रवीण सिंह, कुंवर रमेश सिंह,अभिमन्यु सिंह, अशोक कुशवाहा, शचिंद्र नाथ सिंह,मन्नू राजभर, अजीत सिंह, प्रमोद सिंह, धन्नजय प्रजापति, अमित सिंह सुनिल कुशवाहा, प्रताप नरायन मिश्रा, चंद्रभान राजभर, गुड्डू गुप्ता, श्रवण प्रजापति, रोहित यादव, अभय सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
