HomeNationalएंबुलेंस ने मरीज को पहुंचाया बीचयू वाराणसी

एंबुलेंस ने मरीज को पहुंचाया बीचयू वाराणसी

गाजीपुर – एम्बुलेंस सिर्फ जनपद में ही नहीं बल्कि डॉक्टर के एडवाइस पर गैर जनपद के हायर सेंटर तक मरीज को पहुंचाकर उनकी जान बचाने का कार्य कर रही है। ऐसा ही देखने को मिला बुधवार को जब जिला अस्पताल में एक एडमिट मरिज जो दिमागी रूप से बीमार था और उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर किया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस के द्वारा उसे ईआरसीपी देते हुए बीएचयू वाराणसी तक पहुंचाया जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ।108 एंबुलेंस के प्रभारी दीपक राय ने बताया कि बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती मरीज प्रेमचंद बिंद पुत्र केदार बिंद निवासी चौरा कासिमाबाद के परिजनों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मांग की गई। इसके पश्चात इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन राकेश कुमार और पायलट मुकेश एंबुलेंस लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से मरीज को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए। इस दौरान डॉक्टर शैलेंद्र के देखरेख में मरीज को ईआरसीपी करते हुए पूरे रास्ते ऑक्सीजन देते हुए वाराणसी बीएचयू लेकर पहुंचे। जहां पर मरीज को एडमिट कराया गया इसके पश्चात उसका इलाज शुरू हो पाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments