
गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा को मोदी 3.0 में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें हाउसिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। 12 सदस्यों की यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है।
इस समिति का गठन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने किया है। इस समिति में लोकसभा के 12 सदस्यों को नामित किया गया है। गौतमबुद्ध नगर के सांसद महेश शर्मा को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस समिति में जो 12 सदस्य शामिल किए गए हैं, सभी वर्तमान में लोकसभा के सांसद हैं। यह समिति लोकसभा सदस्यों के लिए आवासीय सुविधाओं और उनसे संबंधित मुद्दों पर काम करती है। इसका मुख्य उद्देश्य सांसदों को उचित और सुविधाजनक आवास प्रदान करना है, जिससे वे अपने संसदीय कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर ढंग से कर सकें।
समिति में शामिल 12 सदस्यों के नाम:
1. डॉ. महेश शर्मा – अध्यक्ष
2. कल्याण बनर्जी – सदस्य
3. सुधीर गुप्ता – सदस्य
4. कृपानाथ मल्लाह – सदस्य
5. दग्गुबती पुरंदेश्वरी – सदस्य
6. सुखजिंदर सिंह रंधावा – सदस्य
7. मगुनता श्रीनिवासुलु रेड्डी – सदस्य
8. अपराजिता सारंगी – सदस्य
9. कोडिकुन्नील सुरेश – सदस्य
10. डॉ. टी सुमाथी अलिएस थामीजहाची थांगापण्डिअण – सदस्य
11. अक्षय यादव – सदस्य
12. दिनेश चंद्र यादव – सदस्य
विरोधी लगे रहे, लेकिन पीछे मुड़कर नहीं देखा:
गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर महेश शर्मा वर्ष 2014 और 2019 से लगातार सांसद हैं और तीसरी बार भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की है। उन्होंने 8 लाख 57 हजार 829 वोट हासिल कर गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र नागर को 5 लाख 59 हजार 472 वोटों से हराया है। आपको बता दें कि डॉ शर्मा के सियासी सफर में शुरू से ही विरोधी और कुछ भीतरघात करने वाले उनकी राह में रोड़ा डालते रहे, लेकिन डॉ शर्मा ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक बार के विधायक और फिर लगातार 3 बार से सांसद बनने के बावजूद इनका मृदुल स्वभाव न सिर्फ पार्टी में बल्कि जनता में भी अलग पहचान दिलाता है। तीन-तीन मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी इन्होंने खूब निभाई, तो पार्टी ने जिस भी राज्य में भेजा इनका रिपोर्ट कार्ड बेहतर ही रहा। सियासी कला ऐसी की अधिकांश विरोधी पार्टियों के कद्दावर चेहरे भाजपा में ले आए। अब इस जिम्मेदारी के बाद एक बार फिर डॉ शर्मा के समर्थकों में खुशी की लहर है।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।