HomeUncategorizedगाजीपुर ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

गाजीपुर ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर पर अभद्रता का आरोप

गाजीपुर – ट्रॉमा सेंटर में जिला पंचायत सदस्य रणजीत यादव ने डॉ. पल्लवी राय पर अभद्रता का आरोप लगाया है। रणजीत यादव का कहना है कि उनकी पत्नी बेड नंबर 3 पर भर्ती हैं, जबकि उनके पड़ोसी की महिला मरीज बेड नंबर 4 पर भर्ती है। आरोप है कि आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच डॉक्टर पल्लवी राय वार्ड में आईं और इस दौरान रणजीत यादव के छोटे भाई रूदल यादव खाली बेड पर सो गए थे। इस पर डॉक्टर ने उन्हें अपशब्द कहते हुए बाहर निकलने को कहा और नर्स को गार्ड बुलाने का निर्देश दिया। रणजीत यादव ने कहा कि डॉक्टर ने मरीज के परिजनों को “लफंगे” तक कह दिया। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि उचित कदम नहीं उठाए गए तो वह धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments