HomeLocalचिता से उठाया युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

चिता से उठाया युवक का शव, पोस्टमार्टम को भेजा

(गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के पौटा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने वाले युवक का शव रविवार सुबह पुलिस ने चिता से उठवा लिया। मृतक की पत्नी और ससुर की शिकायत पर पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पौटा गांव निवासी 28 वर्षीय त्रिपुरारी यादव ने शनिवार रात कमरे में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। त्रिपुरारी दो भाइयों में सबसे बड़े थे और वाहन चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब दो वर्ष पहले पूजा से हुई थी।

बताया गया कि पूजा ने एक सप्ताह पूर्व मृत बच्चे को जन्म दिया था और वह अपने मायके सादात थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव में थी। पति की मौत की जानकारी मिलने पर वह अपने पिता अलगू यादव के साथ पौटा गांव पहुंची। वहां दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया।

इसके बाद त्रिपुरारी के पिता महेंद्र यादव सहित परिजन शव लेकर सैदपुर के फुलवारी घाट पहुंचे। चिता पर शव रखने के बाद मुखाग्नि की तैयारी चल रही थी, तभी भीतरी कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को चिता से उतरवाया और कोतवाली ले आई। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments