HomePARDAPHAAS BREAKINGअमृत सरोवर में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

अमृत सरोवर में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत

गाजीपुर। नगवा चट्टी पर रविवार शाम करीब चार बजे अमृत सरोवर में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा सरोवर की सीढ़ियों पर बैठकर पानी में ईंट के टुकड़े फेंककर खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद लोगों को तत्काल घटना की जानकारी नहीं हो सकी।

कुछ देर बाद परिजनों ने बच्चे को गायब पाया तो तलाश शुरू की। घर और आसपास खोजबीन के बाद सरोवर में डूबने की आशंका हुई। परिवार ने मिठ्ठनपारा से मल्लाह बुलाया। काफी प्रयास के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया। पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रात करीब आठ बजे अंतिम संस्कार कर दिया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments