HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर: प्रापर्टी डीलरों पर सख्ती, डीएम के आदेश से उप निबंधक कार्यालय...

गाजीपुर: प्रापर्टी डीलरों पर सख्ती, डीएम के आदेश से उप निबंधक कार्यालय में हड़कंप

गाजीपुर। गाजीपुर महायोजना 2031 के लागू होते ही जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है। जिलाधिकारी ने उप निबंधक को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि रजिस्ट्री दस्तावेजों में भू-उपयोग का स्पष्ट उल्लेख किया जाए, जिससे प्रस्तावित पार्क, हरित पट्टी, खेल मैदान और सड़कों पर अतिक्रमण को रोका जा सके।

इस आदेश के बाद रजिस्ट्री विभाग में हलचल मच गई है। महायोजना के तहत आने वाले क्षेत्रों में प्रापर्टी डीलरों की मिलीभगत से हो रहे अवैध कब्जों और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम के इस कदम को शहर में नियोजित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments