HomeUncategorizedगाजीपुर में सभासद और उनके पति पर हमला, पुलिस की भूमिका पर...

गाजीपुर में सभासद और उनके पति पर हमला, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

गाजीपुर – शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहीपुरा वार्ड नं. 20 में रविवार को वार्ड की सभासद कुसुम बिन्द और उनके पति पर दो युवकों ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी निखिल जायसवाल और उसके भाई मोनू जायसवाल ने कुसुम बिन्द को फोन कर डस्टबिन लगाने के बहाने मंदिर बुलाया। जैसे ही सभासद और उनके पति मंदिर पहुँचे, दोनों भाइयों ने उन्हें घेरकर लात-घूंसों से जमकर पिटाई की और अभद्र भाषा में गालियाँ दीं।पीड़िता कुसुम बिन्द का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने पहले से साजिश रचकर उन्हें बुलाया और जानबूझकर हमला किया। उन्होंने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से वे किसी तरह बचकर निकले और कोतवाली पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही नगरवासियों में आक्रोश फैल गया है। लोगों का कहना है कि शहर में नए कोतवाल की नियुक्ति के बावजूद ऐसी खुली वारदात होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments