HomeNationalगाजीपुर: रिश्वत के गंभीर आरोपों में घिरे सिपाही गौरव नायक सस्पेंड

गाजीपुर: रिश्वत के गंभीर आरोपों में घिरे सिपाही गौरव नायक सस्पेंड

गाजीपुर। रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में रिश्वत और प्रताड़ना के आरोपों में घिरे सिपाही गौरव नायक को निलंबित कर दिया गया है।

घटना रविवार रात की है, जब सड़क दुर्घटना के एक मामले में मैजिक चालक राकेश गुप्ता ने आत्महत्या कर ली। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक का शव थाने के सामने रखकर न्याय की मांग की। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया कि सिपाही गौरव नायक ने उसके पिता से रिश्वत मांगी और प्रताड़ित किया, जिससे तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही गौरव नायक को तत्काल निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments