Sunday, April 26, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGचलती ट्रेन से उतरते समय फिसले दीवान, कलाई कटी, यात्रियों ने बचाई...

चलती ट्रेन से उतरते समय फिसले दीवान, कलाई कटी, यात्रियों ने बचाई जान

गाज़ीपुर – सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के औड़िहार रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब ट्रेन से उतरने के दौरान पुलिस विभाग में तैनात दीवान दयाशंकर यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दयाशंकर यादव वाराणसी में प्रधानमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए ड्यूटी पर जा रहे थे और लिच्छवी ट्रेन में सवार थे। जैसे ही ट्रेन औड़िहार स्टेशन पर पहुंची और उसकी गति धीमी हुई, उन्होंने उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच खाली जगह में गिर पड़े।

हादसे में उनका हाथ ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे कलाई के पास से कट गया। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और उनकी जान बचाई। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम ने घायल को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

जीआरपी प्रभारी प्रभात चंद्र पाठक ने बताया कि घायल दयाशंकर यादव वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के खेतनपुर गांव के निवासी हैं और वर्तमान में बलिया के नगरा थाने में तैनात हैं। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button