Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomeKhabar Thodi Hatkarब्रेकिंग - सीएम के जनता दरबार से निकली महिला ने आत्मदाह का...

ब्रेकिंग – सीएम के जनता दरबार से निकली महिला ने आत्मदाह का किया प्रयास

ब्रेकिंग – लखनऊ में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ के जनता दरबार में आई एक महिला ने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक मह‍िला जनता दरबार में आई थी। वहां से निकलने के बाद गेट नंबर तीन के पास खुद पर तेल डालकर आग लगा ली। मह‍िला को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मह‍िला का नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज बताया जा रहा है मिली जानकारी के मुताबिक, महिला जनता दरबार में शिकायत लेकर पहुंची थी। उसके पास से मिले लाल रंग के एक बैग बरामद किया। उसमें मुख्यमंत्री के नाम का पत्र मिला। उसमें लिखा था कि ससुराल वालों ने जो पैसा और मंगलसूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है।
महिला ने लिखा है कि उपमुख्यमंत्री ने भी पति को तलाश करने की बात कही थी। उस वक्त भी पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला। आरोप है कि पुरवा थाने में तैनात दारोगा राजेश यादव ने उसे अपने आवास पर छिपाकर रखा है। महिला का दावा है कि उसने खुद पति को दारोगा के आवास पर देखा है। वहीं डीसीपी मध्य रवीना त्यागी ने बताया कि विक्रमादित्य मार्ग के पास की घटना है। पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button