HomeKhabar Thodi Hatkarखिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, खेल विकास समिति की बैठक...

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर, खेल विकास समिति की बैठक संपन्न

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा समिति की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न विभागों और संस्थाओं के सहयोग पर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने आबकारी, खनन, शस्त्र विभाग, राइस मिलों, क्लबों तथा अन्य संस्थाओं को जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति में आर्थिक सहयोग देने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए, ताकि खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं, खेल सामग्री और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा सकें।बैठक में नवीन स्टेडियम, छावनी लाइन में प्रतिदिन अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों के लिए नगर पालिका को पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए शौचालय और चेंजिंग रूम निर्माण का आगणन तैयार करने हेतु यूपीसीएल वाराणसी को निर्देशित किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद के उभरते खिलाड़ियों को खेल उपकरण, खेल किट और पोषक आहार उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इसके अलावा जिला युवा कल्याण अधिकारी को तहसील खेल विकास एवं प्रोत्साहन समितियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वेद सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी, जिला खनन अधिकारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका के अधिकारी, ओलंपिक संघ, फुटबॉल संघ के पदाधिकारी तथा विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments