HomeLocalकांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

गाजीपुर। अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी जोन, वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक गाजीपुर की उपस्थिति में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में कांवड़ यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था, रूट डायवर्जन, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों तथा गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और अफवाहों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने तथा यात्रा मार्गों पर नियमित भ्रमण करने को कहा गया।

अपर पुलिस महानिदेशक ने लंबित विवेचनाओं एवं प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के साथ गैंगस्टर व गुंडा अधिनियम से संबंधित अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। हिस्ट्रीशीटरों एवं सक्रिय अपराधियों की निगरानी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, बीट पुलिसिंग, सीसीटीएनएस, ई-साक्ष्य एवं ई-समन प्रणाली की भी समीक्षा हुई।

इसके अलावा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, अवैध शराब, मादक पदार्थ, गौ-तस्करी एवं संगठित अपराधों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए गए। बाद में अधिकारियों ने पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण भी किया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments