HomePARDAFHAAS BREAKINGनिजी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा से छात्रों के अवैध परिवहन पर डीएम...

निजी वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा से छात्रों के अवैध परिवहन पर डीएम शख्त, होगी कार्यवाही

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में करीब 50 विद्यालयों के प्रबंधकों ने भाग लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बिना निर्धारित मानकों को पूरा किए किसी भी विद्यालयी वाहन का संचालन नहीं होगा। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी और यातायात पुलिस को संयुक्त अभियान चलाकर अनफिट, बिना परमिट तथा मानकों के विपरीत संचालित विद्यालयी वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही निजी वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा से विद्यार्थियों के अवैध परिवहन पर भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिवहन नियमों का पालन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध मान्यता संबंधी नियमानुसार कार्रवाई की जाए। तहसीलवार विद्यालयों की सूची तैयार कर नियमित समीक्षा करने और प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में विद्यालयी वाहनों की स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में बताया गया कि अप्रैल से 15 जुलाई तक जनपद के 286 विद्यालयों ने अपने वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र और 86 विद्यालयों ने परमिट प्राप्त कराया है। जिलाधिकारी ने शेष विद्यालयों को शीघ्र सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश देते हुए नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments