HomeKhabar Thodi Hatkarगाज़ीपुर - भड़सर रामलीला व दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने विनोद...

गाज़ीपुर – भड़सर रामलीला व दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने विनोद सिंह

गाज़ीपुर : रविवार को प्राथमिक विद्यालय भड़सर के परिसर में श्री रामलीला कमेटी और दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से चुनाव सम्पन्न हुआ। बैठक में आगामी दिनों में होने वाले रामलीला के मंचन और कार्यकारिणी के चुनावों को लेकर विचार-विमर्श कर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद पर विनोद सिंह , उपाध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह कोषाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता पप्पू और महामंत्री पद पर इद्रीश खां को सर्वसम्मति से चुनाव किया गया ।

इस मौके पर चुनाव समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान केशव सिंह ने तमाम कलाकारों व सदस्यों को पूरी ऊर्जा व जोश के साथ दशहरा पर्व के दौरान श्री रामलीला का मंचन करने का आशिर्वाद दिया और कहा कि यह रामलिला पचास वर्षों से शांति पूर्व ढंग से होता आ रहा है और गांव क्षेत्र के सम्मानित जनों के सहयोग से किया जाता है हमे विश्वास है कि वर्तमान नव मनोनित पदाधिकारियों के द्वारा इस रामलीला को शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जायेगा। इस मौके पर राधेश्याम सिंह दादा, रमेश सिंह, रामलाल सिंह घूरा, ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, चंदन सिंह, सुरेश सिंह, दयाप्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, विनोद पटेल, राजेश यादव, रामप्रवेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संतोष खरवार सुभाष पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments