HomeLocalबाबा साहेब की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन, विकास कार्यों का शुभारंभ

बाबा साहेब की प्रतिमा स्थल का भूमि पूजन, विकास कार्यों का शुभारंभ

गाजीपुर। संविधान गौरव दिवस के अवसर पर बिरनो विकास खंड क्षेत्र के ग्रामसभा धनेशपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के प्रणेता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया।
इस दौरान प्रतिमा स्थल के सौंदर्यीकरण एवं विकास के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत बाउंड्री वॉल, इंटरलॉकिंग और छत निर्माण का कार्य कराया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने से प्रतिमा स्थल को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों को बाबा साहेब के विचारों और उनके सामाजिक योगदान को याद करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का जीवन सामाजिक समानता, शिक्षा और प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाने की प्रेरणा देता है। संविधान निर्माण में उनका योगदान देश के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
उन्होंने कहा कि बिरनो विकास खंड की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रशासकों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ मिलकर लोगों की समस्याओं को चिह्नित किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा।
इस मौके पर खंड विकास अधिकारी खुशबू सोनी, ग्राम पंचायत सचिव जेपी राम, ग्राम प्रधान अशोक कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments