HomePARDAPHAAS BREAKINGमिश्रबाजार में जूता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गर्दन और पेट में...

मिश्रबाजार में जूता कारोबारी की गोली मारकर हत्या, गर्दन और पेट में लगी दो गोलियां

गाजीपुर। शहर के मिश्रबाजार में मंगलवार शाम बाइक सवार जूता-चप्पल कारोबारी मोहम्मद कौसेन (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह काली माता मंदिर के बगल में स्थित दुकान पर समोसा खाने के बाद बाइक से आगे बढ़े ही थे कि स्टेट बैंक के पास एक हमलावर ने उन पर फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से वह सड़क पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कौसेन को एक गोली गर्दन के बाईं तरफ और दूसरी पेट में लगी थी। फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालांकि चिकित्सक उन्हें बचा नहीं सके।
मृतक की रौजा इलाके में जूते-चप्पल की दुकान थी। उनके पिता मोहम्मद दाऊद ने शुभम चौबे नामक युवक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता के मुताबिक, उन्हें बेटे की किसी से रंजिश की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शुभम ने दीपावली के दिन भी एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी।
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में कारोबारी को गोली मारी गई है। पुलिस घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। परिजनों से बातचीत के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments