HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर में चार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, दो किलो ड्रग्स बरामद; कीमत...

गाजीपुर में चार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर गिरफ्तार, दो किलो ड्रग्स बरामद; कीमत चार करोड़

गाजीपुर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट, सर्विलांस और जंगीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने बनारस-गोरखपुर हाईवे स्थित अरशदपुर तिराहे के पास से चार अंतरराज्यीय हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 1.904 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब चार करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के कैमूर-भभुआ जिले के जमीर हवारी (25), बबलू कुमार यादव (25) और गुलशन कुमार (22) शामिल हैं। वहीं चौथा आरोपी विवेक यादव (20) गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के खजुरी गांव का निवासी है।
इस मामले में जंगीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस तस्करी के नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जांच कर रही है। अन्य सहयोगियों की तलाश भी जारी है।
कार्रवाई में स्वाट प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी सुमित बालियान और जंगीपुर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश अपनी टीमों के साथ शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments