गाजीपुर। भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अलीपुर मदरा पनिक्स मोड़ के पास से आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश यादव (19) पुत्र राजेश यादव निवासी ग्राम गौरा खास, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। वह भुड़कुड़ा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 266/26 से संबंधित मामले में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध भुड़कुड़ा थाने में वर्ष 2026 में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा संख्या 76/26 भी शामिल है, जिसमें मारपीट और धमकी से संबंधित धाराएं लगी हैं।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। कार्रवाई करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजेश कुमार गुप्ता मय हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।















