गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना पुलिस ने शनिवार को पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के मामले में दो युवकों को निवारक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए रेवरिया गांव निवासी गुल्लू यादव (32) पुत्र मन्नू यादव और ताजपुर गांव निवासी शुभम गिरी (22) पुत्र राजेश गिरी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों को जमानत एवं मुचलके की कार्रवाई के लिए संबंधित न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्रीमन नारायण पाठक सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।















