HomeLocal50 लाख से अधिक की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

50 लाख से अधिक की परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में रविवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंताओं एवं प्रतिनिधियों से परियोजनावार भौतिक प्रगति की जानकारी ली और निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन परियोजनाओं में कार्य की गति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां आवश्यकता के अनुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने फूड हाउसिंग योजना की टेंडर प्रक्रिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मनिहारी, कारागार, कंपोजिट विद्यालय, जल जीवन मिशन ग्रामीण के तहत पेयजल कनेक्शन, सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा की।
इसके साथ ही नगर पंचायत सैदपुर में पेयजल पुनर्गठन योजना, सेतु निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे ब्रिज निर्माण तथा राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से संबंधित परियोजनाओं की भी प्रगति जानी गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने गो संरक्षण केंद्र मरदह में शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए विद्युत विभाग के एक्सईएन को निर्देशित किया। वहीं अधिशासी अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की स्थिति का स्थलीय सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments