HomeKhabar Thodi Hatkarमहर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में गूंजा रामायण पाठ

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में गूंजा रामायण पाठ

गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जिले में विभिन्न मंदिरों में दीप प्रज्वलन एवं रामायण पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय मूल्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए जनसामान्य को इससे जोड़ना रहा।
इसी क्रम में विकासखंड भांवरकोल के ग्राम पंचायत बीरपुर स्थित राम जानकी मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर रामायण का पाठ किया गया। वहीं भांवरकोल ब्लॉक परिसर में निर्मित मंदिर में भी श्रद्धापूर्वक रामायण पाठ आयोजित हुआ। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर महर्षि वाल्मीकि को नमन किया।
नगर पालिका परिषद जमानिया में पावन अवसर पर दुर्गा मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया गया। नगर पंचायत जंगीपुर के वार्ड नंबर छह, सरस्वती नगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में रामचरितमानस पाठ एवं पूजा-पाठ का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इसी प्रकार जिले की सभी नगर पंचायतों, नगर पालिका परिषदों, विकासखंडों एवं तहसीलों में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लोगों ने भगवान श्रीराम के आदर्शों एवं महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मानव मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments