HomePARDAPHAAS BREAKINGराष्ट्रनायक नाट्य यात्रा में कलाकारों ने जीवंत किए देश के महान नायक

राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा में कलाकारों ने जीवंत किए देश के महान नायक

गाजीपुर। शासन के निर्देश के क्रम में भारतेंदु नाटक अकादमी के स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर रविवार देर शाम ऑडिटोरियम हॉल में ‘राष्ट्रनायक नाट्य यात्रा’ के अंतर्गत नाट्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ऐतिहासिक नायकों, स्वतंत्रता सेनानियों, राष्ट्रनायकों एवं साहित्यिक कृतियों पर आधारित विभिन्न नाटकों का मंचन किया गया।
इस दौरान समवकार कला समिति की ओर से गुंजन शुक्ला एवं सुरेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में करीब 20 कलाकारों की टीम ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने अपने अभिनय, संवाद और मंचन के माध्यम से देश के महान नायकों के संघर्ष, त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को जीवंत किया। प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नाट्य कला के माध्यम से देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रनायकों के विचारों को आमजन तक पहुंचाना रहा। आयोजन के दौरान सभागार में मौजूद दर्शकों ने प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
इस अवसर पर मा. विधायक जखनिया बेदीराम, भारतेंदु नाटक अकादमी के प्रशासनिक अधिकारी हीरा बुद्धा, सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय से विनोद कुमार, संस्कृति विभाग से शुभम कश्यप, पर्यटन अधिकारी रामकुमार मौर्या सहित अन्य अधिकारी, कलाकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments