HomePARDAPHAAS BREAKINGबहरियाबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

बहरियाबाद पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बहरियाबाद थाना पुलिस ने बुधवार को तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ ग्राम न्यायालय जखनियां, गाजीपुर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए फौजदारी मुकदमा संख्या 353/2022 से संबंधित तीन वारंटियों को उनके निवास स्थान से गिरफ्तार किया। यह मामला भारतीय दंड विधान की धारा 323 और 504 से संबंधित है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंचम चौहान (74) पुत्र लग्गन चौहान, पाठक चौहान (26) पुत्र कल्पू चौहान और शांति देवी (51) पत्नी विजयी चौहान के रूप में हुई है। तीनों बहरियाबाद थाना क्षेत्र के चकबेनी रामपुर गांव के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि माननीय ग्राम न्यायालय जखनियां द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश चन्द्र यादव और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments