HomeLocalसैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में युवक को किया गिरफ्तार, दो...

सैदपुर पुलिस ने छिनैती के मामले में युवक को किया गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी पकड़े गए

गाजीपुर। सैदपुर थाना पुलिस ने छिनैती के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन समेत कुल चार मोबाइल बरामद किए हैं। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार, 11 अक्टूबर को उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर बड़ेपुर गांव के पास कार्रवाई की गई। यहां से छिनैती के मामले में वांछित युवक और दो बाल अपचारियों को पकड़ा गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान सुजीत यादव (19), पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी भीरा बलुआ, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छिनैती का एक मोबाइल फोन बरामद किया। वहीं, तलाशी के दौरान दो मल्टीमीडिया मोबाइल और एक की-पैड मोबाइल भी मिला। इस प्रकार कुल चार मोबाइल बरामद किए गए।
यह मामला सैदपुर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 346/2026 से संबंधित है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रमेश प्रसाद और उपनिरीक्षक रामचंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ शामिल रहे। पुलिस बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments