Thursday, September 10, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGगैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजारी इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का वांछित 25 हजारी इनामी गिरफ्तार

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।

पुलिस के अनुसार 10 सितंबर को प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी अभियुक्त महादेवा मंदिर के पास मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मंदिर से करीब 100 मीटर पहले उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नसीरुद्दीन उर्फ नाटा नट निवासी मनिया मिर्जाबाद, थाना भांवरकोल के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से .315 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुहम्मदाबाद थाने में मुकदमा अपराध संख्या 297/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि नसीरुद्दीन भांवरकोल थाने में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button