Thursday, September 10, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGपीएम श्री विद्यालयों में नियमित होगी पीटीएम

पीएम श्री विद्यालयों में नियमित होगी पीटीएम

गाजीपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं समग्र शिक्षा के उद्देश्यों के तहत पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण अधिगम सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए सभी पीएम श्री विद्यालयों में नियमित एवं प्रभावी अभिभावक-अध्यापक बैठक (पीटीएम) आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

पीटीएम में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अधिगम स्तर, मूल्यांकन परिणाम और कक्षा में सहभागिता को लेकर चर्चा होगी। होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड में दर्ज प्रगति के आधार पर अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षणिक स्थिति की जानकारी दी जाएगी। लगातार अनुपस्थित या अधिक अनुपस्थिति वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों की बैठक में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर रहेगा।

 

बैठक से पहले विद्यालयों में स्वच्छता, सजावट और बैठक व्यवस्था की तैयारी की जाएगी। अभिभावकों को आमंत्रित करने के लिए निमंत्रण कार्ड और पोस्टर तैयार करने के साथ लिखित संदेश, व्हाट्सएप और दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाएगा। शिक्षकों को कक्षावार अभिभावकों से संवाद की जिम्मेदारी दी जाएगी।

 

पीटीएम के दौरान अभिभावकों को विद्यालय के पुस्तकालय, स्मार्ट कक्षाओं, टीएलएम, अकादमिक कैलेंडर, मीना मंच सहित अन्य शैक्षिक संसाधनों की जानकारी दी जाएगी। बैठक में शामिल नहीं होने वाले अभिभावकों से शिक्षक गृह संपर्क, व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से संपर्क करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने पीएम श्री विद्यालयों में पीटीएम का प्रभावी आयोजन और अधिकतम अभिभावक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button