Thursday, September 10, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGगैंगस्टर एक्ट का इनामी गिरफ्तार

गैंगस्टर एक्ट का इनामी गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बीरपुर मोड़ के पास घेराबंदी कर नाजिर हुसैन उर्फ गब्बर नट (28) पुत्र आलिम हुसैन उर्फ पेड़ा निवासी मनिया, थाना भांवरकोल को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने बरामदगी के संबंध में भांवरकोल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक नाजिर हुसैन के खिलाफ भांवरकोल, गहमर थानों में आर्म्स एक्ट, गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल सात मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2025 के दो आर्म्स एक्ट व गोवध निवारण अधिनियम के मामले तथा वर्ष 2026 में गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे शामिल हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार यादव और पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button