Monday, August 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsजन चौपाल में भाजपा ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं

जन चौपाल में भाजपा ने गिनाईं जनकल्याणकारी योजनाएं

जंगीपुर। भारतीय जनता पार्टी के जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के परमानंदपुर में रविवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्रा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने के लिए विकास को गति देना आवश्यक है। क्षेत्र में बेहतर विकास और जनहित के कार्यों के लिए परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने का आह्वान किया।

जन चौपाल के दौरान स्थानीय लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में विवेकानंद पांडेय, राजेश चौहान, मन्नू राजभर, रमेश सिंह, पंकज राय, अभिनव सिंह, कार्तिक कुमार और आलोक पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button