Monday, August 24, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGआज कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

आज कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

गाजीपुर। जनपद में हो रही वर्षा और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 24 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने बताया कि अवकाश का आदेश सभी संबंधित विद्यालयों पर लागू होगा। हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं अन्य कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधनों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button