Sunday, August 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGसादात पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

सादात पुलिस ने चोरी का किया पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, ईयरबड्स, चार्जर और पांच हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त को बरेहता गांव निवासी परविन्द विश्वकर्मा की दुकान का ताला तोड़कर चोर लैपटाप, मोबाइल फोन, 13 पीस कीपैड, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और सात हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। मामले में सादात थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए चल रही विवेचना के दौरान 23 अगस्त को चौकी प्रभारी मखदूमपुर उपनिरीक्षक सन्तराम यादव ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए चिन्टू यादव उर्फ पिन्टू यादव उर्फ सोनू यादव (22) निवासी भीमापार, थाना सैदपुर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन मय बैट्री, चार्जर, ईयर फोन, तीन ईयरबड्स तथा पांच हजार रुपये बरामद हुए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button