Sunday, August 23, 2026
Your Dream Technologies
HomePARDAPHAAS BREAKINGकस्तूरबा विद्यालय बाराचवर का डीएम ने किया निरीक्षण, छात्राओं की समस्याओं के...

कस्तूरबा विद्यालय बाराचवर का डीएम ने किया निरीक्षण, छात्राओं की समस्याओं के समाधान के निर्देश

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बाराचवर का स्थलीय निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं, छात्राओं की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। विद्यालय भवन की स्थिति को देखते हुए वृहद मरम्मत के लिए निदेशालय को पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यालय में नामांकित छात्राओं के सापेक्ष 53 छात्राएं उपस्थित मिलीं। उन्होंने वार्डन के प्रति नाराजगी जताते हुए मेनू के अनुसार समय से भोजन उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा खराब पंखों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने छात्राओं के साथ बैडमिंटन खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने एसडीएम मोहम्मदाबाद को क्षेत्र पंचायत अथवा ग्राम पंचायत के माध्यम से विद्यालय परिसर में बैडमिंटन कोर्ट बनवाने के निर्देश दिए। छात्राओं के अनुरोध पर खो-खो कोर्ट बनवाने पर भी सहमति दी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम से छात्राओं की आंखों की जांच कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही डीबीटी भुगतान शत-प्रतिशत कराने को कहा। जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और खेलकूद की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। छात्राओं को चॉकलेट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान एसडीएम मोहम्मदाबाद, खंड शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button