Sunday, August 23, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalमहिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से विवादित परिवार में बनी सहमति, कराई...

महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से विवादित परिवार में बनी सहमति, कराई गई सकुशल विदाई

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरणों की सुनवाई की गई। मध्यस्थता और काउंसलिंग के माध्यम से एक परिवार में आपसी मतभेद दूर कराकर पति-पत्नी की सकुशल विदाई कराई गई।

परिवार परामर्श केंद्र में सोनी देवी पत्नी नागेंद्र निवासी तलभीतर, थाना दुल्लहपुर की शिकायत पर भी सुनवाई की गई। सोनी देवी ने आरोप लगाया था कि उनके पति छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करते हैं तथा उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज करते हैं। मामले में पति-पत्नी और ससुराल पक्ष के लोगों को बुलाकर काउंसलिंग की गई। समझाने-बुझाने और आपसी सहमति बनने के बाद परिवार को साथ रहने के लिए विदा किया गया।

सुनवाई के दौरान चार प्रकरणों में कुशलता के बाद पत्रावलियां बंद कर दी गईं, जबकि तीन मामलों में विधिक सुझाव देते हुए निस्तारण किया गया। दो प्रकरणों में दोनों पक्षों के उपस्थित न होने पर पत्रावली बंद कर दी गई। शेष मामलों में अभी मध्यस्थता नहीं हो सकी, जिसके चलते अगली तिथि निर्धारित की गई है।

इस कार्य में काउंसलर विक्रमादित्य मिश्र, वीरेंद्र नाथ राम, कमरूद्दीन, अनीता यादव, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी महिला उपनिरीक्षक नीतू मिश्रा सहित महिला आरक्षी रागिनी चौबे, सोनाली, संध्या, सविता, अभिलाषा, आरक्षी शिव शंकर यादव और महिला होमगार्ड उर्मिला गिरी आदि की प्रमुख भूमिका रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button