HomePARDAPHAAS BREAKINGतमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बिरनो। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति मीरपुर नहर पुलिया के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा और एक .315 बोर का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रांशु कुमार पुत्र अखिलेश कुमार, निवासी नउआडीह मंसूरपुर, थाना मधुबन, जनपद मऊ के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना बिरनो में मुकदमा अपराध संख्या 176/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मऊ जनपद के कोपागंज थाने में पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में पूर्व में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक संतोष कुमार सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments