Saturday, August 22, 2026
Your Dream Technologies
HomePoliticsपीजी कॉलेज में पूर्वांचल यात्रा का छात्रों ने किया स्वागत

पीजी कॉलेज में पूर्वांचल यात्रा का छात्रों ने किया स्वागत

गाजीपुर, 22 अगस्त। रोजगार सामाजिक अधिकार अभियान के 9 सूत्री एजेंडे को लेकर 9 अगस्त को मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा के गाजीपुर पहुंचने पर पीजी कॉलेज गाजीपुर, स्वामी सहजानंद सरस्वती पीजी कॉलेज सहित विभिन्न स्थानों पर छात्रों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।

पीजी कॉलेज में आयोजित संवाद में वक्ताओं ने कहा कि सरकार जवाबदेह और उत्तरदायी होनी चाहिए। देश में रिक्त पड़े करीब एक करोड़ पदों को तत्काल पारदर्शी तरीके से भरा जाए। प्रदेश में पेपर लीक पर रोक, रोजगार सृजन, छात्र संघ की बहाली तथा युवाओं को सस्ती दर पर उद्यम के लिए ऋण उपलब्ध कराने की मांग की गई।

संवाद का संचालन कर रहे डॉ. शम्मी कुमार सिंह ने पूंजी पलायन रोकने, प्राकृतिक संसाधनों की लूट और निजीकरण पर रोक तथा पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्र नेता दीपक उपाध्याय ने रोजगार के अवसर बढ़ाने और रिक्त पदों पर भर्ती की मांग रखी।

इस अवसर पर शहीद चंद्रशेखर, स्वामी सहजानंद सरस्वती, बाबू राजेश्वर सिंह और अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। यात्रा संयोजक मंडल की रूबी सिंह गोंड और गूंजा गोंड ने युवाओं से 20 सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर होने वाले सम्मेलन में शामिल होने की अपील की। कार्यक्रम में राजेश सचान समेत कई लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button