Monday, August 17, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalपीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ब्रांडिंग और मार्केटिंग के गुर बताए

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को ब्रांडिंग और मार्केटिंग के गुर बताए

गाजीपुर। जिला उद्योग केंद्र, गाजीपुर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी की ओर से पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कारीगरों एवं शिल्पकारों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ उन्हें स्थानीय, राष्ट्रीय और डिजिटल बाजार तक पहुंचाने की जानकारी देना रहा।

कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी के सहायक निदेशक आरके चौधरी, वीके राणा, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजदेव सहित संबंधित अधिकारी, विशेषज्ञ और पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थी उपस्थित रहे।

तकनीकी सत्र में डॉ. मनीष अरोड़ा ने पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर ब्रांड पहचान से पारंपरिक उत्पादों को बाजार में नई पहचान मिल सकती है। वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के शाखा प्रबंधक अभिषेक शर्मा ने डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल भुगतान और पीएम विश्वकर्मा योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में लाभार्थियों को उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, आकर्षक पैकेजिंग तैयार करने, ब्रांड पहचान विकसित करने और डिजिटल माध्यमों से अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के व्यावहारिक उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और उन्हें आधुनिक बाजार की जरूरतों के अनुसार अपने उत्पाद विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लाभार्थियों की समस्याओं, अनुभवों और सुझावों पर खुली चर्चा भी हुई। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button